Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर आरपीएफ द्वारा गुरुवार की सुबह अजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एकता रैली निकाला गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर 7 जुलाई । बराकर आरपीएफ द्वारा गुरुवार की सुबह अजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एकता रैली निकाला गया । एकता रैली मे बराकर चेम्बर ऑफ कांर्मस के सदस्यों ने भी उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया । रैली बराकर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर से आरम्भ होकर बेगुनिया बाजार के रास्तों बेगुनिया पेट्रोल पंप तक गया ।इस अवसर पर बराकर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पीके शाहा ने कहा कि यह रैली सभी स्टेशनों पर आयोजित किया जा रहा है ।आज के रैली मे बराकर , कुमारधुबी, थापारनगर, मुगमा, कालूबथान, कुल्टी के आरपीएफ जवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । इस अवसर पर आरपीएफ के एसआई आजिम खान, एएसआई एसके तिवारी, एके सिंह, जवान टी दत्ता, ए महतो, एके तिवारी, अभिषेक कुमार समेत अन्य कई जवान उपस्थित थे ।

वही बराकर चेम्बर ऑफ कांर्मस की ओर से चेम्बर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।