Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

300 विधवा माताओं एवं दिब्यांगो को बिना मूल्य राशन वितरण

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रविवार को रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के तत्वाधान हस्पताल में 300 विधवा माताओं एवं दिब्यांगो को बिना मूल्य राशन वितरण किया गया। इस मौके पर रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कर्णधार आरपी खेतान ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से हर महीने इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है आज के कार्यक्रम के दौरान 300 विधवा महिलाओं को तथा दर्जनों दिव्यांगों को निशुल्क राशन बांटा गया उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम अंजुमन जैसी संस्थाओं ने भी उनका भरपूर सहयोग दिया इन संस्थाओं द्वारा ही इन महिलाओं को चिन्हित किया गया जिन्हें निशुल्क राशन दिया जा सकता है आरती खेतान ने कहा कि इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों के लिए रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में इलाज के साथ-साथ टेस्टिंग यहां तक कि अगर किसी को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो वह भी निश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनका संगठन हर महीने इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है जहां इलाके की जरूरतमंद विधवा महिलाओं में मुफ्त राशन बांटा जाता है साथी घरेलू जरूरत के सामान भी निशुल्क दिए जाते हैं । इस मौके पर दुर्गापुर के मेयर अनिंदिता मुखर्जी रानीगंज गुरुद्वारे के अध्यक्ष बलजीत सिंह बग्गा डॉ अरशद अहमद तथा रानीगंज चेंबर के कई सदस्य गण भी उपस्थित थे अपने वक्तव्य में अनिंदिता मुखर्जी ने भी रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से लगातार वह इस तरह के सामाजिक कार्यों में जुड़े रहते हैं वह काबिले तारीफ है उन्होंने सभी से आरपी खेतान तथा रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के अन्य सदस्यों से सीख लेने की बात कही ताकि सभी इस तरह के सामाजिक कार्यों में संलिप्त रहे और हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें.