Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*छायावादी काव्य-परंपरा की अन्यतम कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_131106

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ईआर/एएसएन/2025/03/36

आसनसोल, 28 मार्च, 2025:

पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल के टीआरएस के सभाकक्ष में दिनांक 27.03.2025 को छायावादी काव्य-परंपरा की अन्यतम कवयित्री की जयंती समारोपूर्वक मनायी गयी। भारतीय परंपरा के अनुसार दीप-प्रज्ज्वलन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। महीसयी महादेवी वर्मा की तस्वीर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गये।

इसके बाद टीआरएस में कार्यरत कार्मिकों के बच्चों के लिए हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके उपरांत अधिकारियों ने काव्य-पाठ प्रस्तुत किया।

महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर राजभाषा विभाग द्वारा तैयार पावर प्वाईंट प्रस्तुति की गयी। इसके बाद पावर प्वाईंट के जरिए कार्मिकों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी,जिसमें सही उत्तर देनेवाले कार्मिकों को ‘ऑन द स्पॉट’ पुरस्कृत किया गया।

इसके उपरांत ‘पुस्तक-समीक्षा प्रतियोगिता’ में सफल जसीडीह,दुर्गापुर,तुलसीटाँड़ आदि के कार्मिकों को पुरस्कारस्वरूप लोकप्रिय हिंदी पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया। बच्चों की हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 03 प्रेरणा पुरस्कार भी दिए गये।