कुल्टी विधायक ने सीतारामपुर टैगोर फुटबॉल मैदान के समक्ष हाइ मास्क लाइट का उद्वघाटन पूजा अर्चना के साथ साथ नारियल फोड़कर किया। उक्त हाइ मास्क लाइट के लिये सीतारामपुर वाशियों ने विधायक से आवेदन भी किया था। कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन के टैगोर फुटबॉल मैदान के समीप लगे हाइ मास्क लाइट का उद्धघाटन शानिवार संध्या 6 बजे के क़रीब किया।


विधायक ने कहा आज सीतारामपुर हाइ मास्क लाइट से स्थानीय लोगों को इसके लाइट प्रकाश से लाभ पहुँचेगा। छोटे छोटे बच्चे अब संध्या समय भी टैगोर मैदान में खेल पाएंगे। विधायक ने कहा कोई भी अच्छा कार्य जब होता हैं, उसका लाभ साधारण जनता को मिलता हैं। विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी हाइ मास्क लाइट के समक्ष कई नारियल फोड़कर इस अच्छे दिन का भागीदार बनाया।



उपस्थित थे कुल्टी विधानसभा भाजपा के युवा नेता सह समाज सेवी टिंकु वर्मा, मंडल 4 के अध्यक्ष सुनील भर, काजल दास, सुभाष टिबरेवाल, बादल पाल, सुनील सरकार, गोविंद माझी, निर्मल गुप्ता, सोमेन चक्रवर्ती, परितोष मंडल, भीम हाड़ी,जयंतो मंडल, पम्पू श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, भोला सिंह, रतन सिंह,रोहित राउत के साथ साथ विशेष तौर पर सीतारामपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर लखन मीणा, सीतारामपुर एस एस सी रंजन उपाध्याय उपस्थित थे।
















