Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकाश संघ एवं कुल्टी मदद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी,
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकाश संघ एवं कुल्टी मदद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कुल्टी टाऊन सोशल वेलफेयर एवं आसनसोल जिला अस्पताल के सहयोग से शनिवार को कुल्टी सम्मेलनी के समीप स्थित रविन्द्र कला केंद्र में स्वेक्षा रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
रक्तदाता सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कवि गुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर किया गया । उसके बाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सेल राइट्स के महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी द्वारा फीता काटकर किया ।
रक्तदान शिविर में कुल्टी मदद फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकाश संघ के कुल 18 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया ।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मोदी वर्णवाल विकाश संघ कुल्टी इकाई के अध्यक्ष प्रेमलाल वर्णवाल ,सचिव रवि मोदी, के साथ रघु मोदी , दीपक मोदी एवं समाज के सदस्यों द्वारा एवं कुल्टी मदद फाउंडेशन की ओर से महासचिव रिंकू चौबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर चौबे ने रक्तदाता सम्मान मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया गया ।
इसके अलावा आसनसोल शिल्पांचल में रक्तदान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले संगठनों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया ।
जिनमें मुख्य रूप आसनसोल जिला ब्लड बैंक, कुल्टी टाऊन सोशल वेलफेयर , कंस्यूमर राइट, उद्योग द मिशन, अग्निबिना शिल्प चर्चा केंद्र, प्रतिध्वनि फाउंडेशन, प्रचेष्टा, मारवाड़ी युवा मंच कुल्टी, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट, किशोर कुमार फैन क्लब, सहित कई संगठन सम्मानित हुए । कार्यक्रम के दौरान अतिथियों में सेल राइट्स के महाप्रबंधक उज्ज्वल मुखर्जी, रंजना भट्टाचार्य, पौलमी कवि , चित्रकार सुमित गांगुली, सुरंजना मुखर्जी, इंद्राणी गुप्ता, राजेंद्र पोद्दार, अनूप सर्राफ, अशोक खेतान, मिठू मुखर्जी, सुमिरम बोस, असीम माजी,राज भट्टाचार्य, तपन सरकार सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।