Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी क्षेत्र में बंद का कोई असर नहीं , राज्य पुलिस ओर तृणमूल सड़क पर उतरकर बंद को किया असफल।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। देश भर में बुधवार को दस श्रमिक संगठन , भाजपा ओर तृणमूल को छोड़ विभिन्न राजनीति दलों के द्वारा आम हड़ताल का कुल्टी क्षेत्र में कोई असर नहीं देखने को मिला, इस दौरान बाजार में दुकानें , बाजार रोजाना की तरह खुले दिखाई दिए, वही सड़क पर भी बंद का कोई असर नहीं , वाहनों का आवागमन रोजाना की तरह था, केंद्रीय संस्थान बीसीसीएल, के एरिया बारह में सामान्य की तरह कर्मी हाजिर रहे, वही दामागोडिया में ट्रांसपोर्टिंग बंद देखी गई, कुछ बैंक बंद तो कुछ खुली रही, वही बंद के समर्थन में नियामतपुर में माकपा ओर सीटू की ओर से माकपा की फायर ब्रांड नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में जुलुश निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया , सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान
माकपा की फायर ब्रांड राज्य की नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि श्रमिकों के अधिकार सहित देश में मनमानी करने वाले केंद्र और तृणमूल की राज्य सरकार को छोड़ सभी ट्रेड यूनियन आज देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़क पर है , जहा पश्चिम बंगाल में ममता की पुलिस ओर झंडे लिए उसके गुंडे सड़क पर जबरन उतरकर हड़ताल का विरोध कर गुंडई मचाने का कार्य किया, इस दौरान माकपा के वरिष्ठ नेता सुजीत भट्टाचार्य, बिनोद सिंग, देवानंद प्रसाद सहित पार्टी छात्र संगठन के सदस्य शामिल रहे, वही कुल्टी के कई जगहों पर माकपा एवं सीटू की ओर से सड़क पर विरोध प्रदर्शन देखा गया, वही दूसरी ओर स्थानीय राज्य सरकार तृणमूल द्वारा बंद के विरोध में सड़क पर उतरी , बराकर बस स्टैंड में तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन आईएनटीटीयू सी के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दत्तो के नेतृत्व में बराकर बस स्टैंड में यातायात के समर्थन में सड़क पर उतार कर समर्थन करते हुए बंद को असफलाल करार दिया।