Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

श्रावण मास के दौरान झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। सुबह देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवरियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई कांवड़िए सड़क पर दूर तक फेंके गए। घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल, बासुकीनाथ स्वास्थ्य केंद्र और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुछ प्रारंभिक रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 6 बताई गई थी, लेकिन प्रशासन ने पुष्टि की है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है। कई घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और एंबुलेंस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद स्थानीय ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।