Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल मंडल का रेल सुरक्षा बल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 03 अगस्त, 2022:भारत की आजादी के 75वें साल को “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में गरिमापूर्ण भाव से मनाया जा रहा है, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की की संघर्ष-यात्रा को भी ससम्मान याद किया जा रहा है। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ एक भाग के रूप में, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने श्री सी.एम.मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुकत्/आसनसोल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, जल सेवा, पौधारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, एकता के लिए दौड़, मोटर साइकिल रैली आदि जैसे प्रेरक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

 

रेल सुरक्षा बल के रानीगंज थाना(पोस्ट) ने रानीगंज रेलवे स्टेशन और आरपीएफ डाकघर क्षेत्र और उसके आसपास व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया है।

 

आसनसोल मंडल के रेल सुरक्षा बल थाना(पोस्ट) बाराचक ने सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया और न्यू गुड शेड में लगभग 200 पौधे लगाए ।

 

आसनसोल मंडल द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के एक हिस्से के रूप में रानीगंज, अंडाल, काजोड़ाग्राम और उखड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड के साथ एलईडी स्क्रीन लगे ट्रक मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया!