Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आदिकार्ना फाउंडेशन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाकर सीतारामपुर में देशभक्ति की अलख जगाई*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

79वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर, आदिकार्ना फाउंडेशन ने देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष पहल की। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में स्थित सीतारामपुर के आदिवासी पाड़ा में, संस्था ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया, जिसमें बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान, फाउंडेशन के सदस्यों ने हर परिवार को सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा भेंट किया और सभी को मिठाई के रूप में चॉकलेट दी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, समाजसेवी संतोष कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमारा गौरव है, हमारा सम्मान है, और हमारा अभिमान है। हम मां भारती की पूजा कर इस देश का सम्मान करते हैं। आज देश अपनी 79वीं आजादी का जश्न मना रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन की तरफ से यह यात्रा हमारे एनजीओ के कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ मिलकर आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाना है। श्री वर्मा ने सभी से यह अपील भी कि वे आज से ही अपने घरों पर झंडे लगाकर खुशी मनाएं और लोगों को भी इस खुशी में शामिल करें।
श्री वर्मा ने लोगों से भारत सरकार की “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसी पहलों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन का समापन किया और सभी को एक सच्चे देशभक्त के रूप में देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस सफल कार्यक्रम में आदिकार्ना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष काजल दास और कवि सिंह, सचिव उत्तम मंडल और विशेष रूप से आदिवासी महिला सदस्य लखी हेंब्रम सहित कई महिलाओं ने सहयोग दिया।