Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नेत्र जांच शिविर में मोतियाबिंद आपरेशन के लिये 18 चयनित*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया।सालतोड़ ग्राम पंचायत के पारबेलिया फुटबॉल मैदान में आयोजित
गणेश पूजा के 10 वें दिन शुक्रवार को गणेश पूजा के उपलक्ष्य में शशिभूषण प्रसाद यादव की स्मृति में 15 वां नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। मौके पर प्रधान अतिथि के रूप में एच डी एफ सी लाइफ इंश्योरेंस के एरिया प्रमुख दीपंकर राय तथा पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा, दिनेश मंडल, डॉ प्रशांत, नितुरिया पंचायत समिति के अध्यक्ष शांतिभूषण प्रसाद यादव, संजय यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर तथा शशि भूषण प्रसाद यादव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। आयोजित नेत्र जांच शिविर में दूर दराज तथा आसपास के गांवों से आये 20 महिलाओं एवं 46 पुरुषों के नेत्रों की जांच कर 18 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनमें 12 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

Latest News