Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*वार्ड 69 में चाय पर चर्चा में शामिल हुए पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बराकर।* बराकर के वार्ड 69 स्थित बेगुनिया बीसीसीएल कोलियारी इलाके के पंप हाउस क्षेत्र में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य, पार्षद गौरव गुप्ता, भाजपा नेता विभाष सिंह, प्रशांत प्रामाणिक, जीवन बावरी, बाबू कर्मकार सहित अन्य स्थानीय नेता तथा कर्मी उपस्थित थे। पूर्व मेयर श्री तिवारी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है जिसके खिलाफ़ भाजपा का हर कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल को जनता सत्ता से उखाड़कर फेंक देगी और भाजपा की सरकार बनते ही जनता के लाभ की नई योजनाएं चालू की जाएंगी। विभाष सिंह ने बताया कि आज पूर्व मेयर श्री तिवारी जिला के सभी इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा के विचारों से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। आगामी दिनों में भी भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में शामिल होगी और जनता के पक्ष में आवाज़ उठाती रहेगी। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इलाके में काम कर रहे हैं। जनता ने आगामी चुनाव में तृणमूल को जड़ से उखाड़ने का मन बना लिया है।