प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
आद्रा, दिनांक: 24.09.2025
“स्वच्छता ही सेवा – 2025” (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक) अभियान एवं “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आद्रा मंडल में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
इस क्रम में बगरा रेलवे कॉलोनी (BJE), भगा रेलवे कॉलोनी, पुरुलिया रेलवे कॉलोनी एवं आद्रा साउथ सेटलमेंट में Door to Door Awareness Campaigns आयोजित किए गए। इन अभियानों में कॉलोनीवासियों, दुकानदारों एवं राहगीरों को स्वच्छता बनाए रखने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, इधर-उधर कचरा न फैलाने तथा 120 माइक्रॉन से कम प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को कपड़े, जूट एवं पेपर बैग उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इन अभियानों का संचालन ANO/ADR द्वारा किया गया।

अभियानों का विशेष फोकस “Community & Action”, “Malaria एवं Dengue मुक्त परिवेश” तथा “Clean & Green Campaign” पर रहा।
इसके अतिरिक्त, अनारा स्वास्थ्य इकाई में CMS/Adra की उपस्थिति में पुनर्चक्रित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री आयोजित की गई, जिसने लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया।
इसी क्रम में अनारा में बहु-विशेषता स्वास्थ्य जांच शिविर (Multi-Speciality Health Check-up Camp) का आयोजन किया गया। यह शिविर “SNSPA” से जुड़ा हुआ था तथा इसमें रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं विभिन्न विभागों की कार्यरत महिलाओं ने भाग लिया।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 62 प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जिनमें 8 नए डायबिटीज (DM) रोगी एवं 3 नए हाइपरटेंशन (HTN) रोगी चिन्हित किए गए।
आद्रा मंडल द्वारा आयोजित इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में प्रेरित करना है, ताकि सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से “स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत विकासशील वातावरण” का निर्माण किया जा सके।











