बराकर 13 अगस्त।बांग्लादेश के ढाका मे सम्पन्न हुआ ईंटरनेशनल जूनियर टार्गेट बाल चैम्पियन सीप 2022 में बराकर के सिद्धार्थ सिंह और गरिमा शर्मा ने हिस्सा लेकर सफलता हासिल किया है।इस दौरान इंटरनेशनल टार्गेट बाल चैम्पियनशिप की ऑब्जर्वर नेहा शर्मा ने बधाई देते हुए कहा बच्चे मेहनती है । जीवन मे इनका भविष्य उज्जवल हो। दोनो के अभिभावक भी उनके प्रदर्शन से काफी खुश है । ज्ञात हो कि भारत बनाम बांग्लादेश के लिए खेले गए। इस खेल मे बराकर के सिद्धार्थ सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। जबकी गरिमा ने गर्ल्स टिम के तरफ से खेलते हुए सिल्वर हासिल किया। भारत के

लगभग 44 खिलाड़ीयो ने इस खेल मे हिस्सा लिया। जिसमे बराकर से गरिमा शर्मा और सिद्धार्थ सिंह है ।इससे पूर्व वर्ष 2018 मे धनबाद गोविंदपूर के अमन चौरसिया ने हुए खेल मे जीत हासिल किया था।

टार्गेट बाॅल प्रतियोगिता का नाम हि सुनने को मिलता हैं। और ग्रास कोर्ट पर खेला जानेवाला यह खेल लगभग बास्केटबाल से मिलता जुलता खेल है। 12 खिलाड़ियों की एक टीम के छह खिलाड़ी खेल में भाग लेते हैं। आठ खिलाड़ी अतिरिक्त रहते हैं। दोनो दलो के पास 20-20 मिनट के दो हाफ के साथ खेले जाने वाले इस खेल मे बाल एक टारगेट रिंग से पास करानी होती है। बास्केटबाल मे जहां 2 रिंग होता हैं वही इसमे 4 रिंग होता हैं । टार्गेट बाॅल भारत के 20 से अधिक राज्यों के अलावे छः से अधिक देशों में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और दुबई में खेला जा रहा है।
स्पोर्ट्स शिक्षक द्वारा अविष्कृत किया गया टारगेट बॉल खेल अब यूनिवर्सिटी और महाविद्यालयों में भी खेला जाएगा। इसे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड ने वार्षिक खेल कैलेंडर-2018-19 में 84वें स्थान पर मान्यता दी है।यह खेल वर्ष 2012 से खेला जा रहा है। इसे एसजीएफआइ और विद्याभारती जैसी बड़ी संस्थाएं मान्य कर चुकी है ।















