Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

**“स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

आद्रा, दिनांक: 25.09.2025

“स्वच्छता ही सेवा – 2025” (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक) अभियान एवं “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आज आद्रा मंडल में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के संकल्प के साथ मंडल रेल प्रबंधक आद्रा श्री मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में सभी विभागीय अधिकारियों एवं मंडल कार्यालय कर्मचारियों ने सक्रिय रुप से भाग लिए। इस श्रमदान अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल कार्यालय परिसर के साथ-साथ आद्रा मंडल के अंतर्गत बोकारो, पुरूलिया, आद्रा सहित विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं कार्यालयों में भी व्यापक स्तर पर श्रमदान अभियान चलाया गया तथा गहन सफाई कार्य संपन्न किया गया।

इस पहल का उद्देश्य केवल रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखना ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों एवं आम नागरिकों में स्वच्छता की आदत विकसित करना तथा जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना भी है।

आद्रा मंडल द्वारा आयोजित इस गतिविधि का प्रमुख लक्ष्य समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में प्रेरित करना है, ताकि सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से “स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत विकासशील वातावरण” का निर्माण किया जा सके।

Latest News