कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी थाना अंतर्गत चौरंगी पुलिस फाड़ी के डिबुडीह चेकपोस्ट इलाके मे स्थित एक एकड़ 39 सतक जमीन पर चलाए जा रहे बुलडोजर को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए, दोनों पक्ष उक्त जमीन पर अपनी -अपनी दावेदारी के लिये घंटों एक दूसरे को तू -तू, मै -मै करते रहे, एक पक्ष दुर्गा दास पाल की अगर माने तो कोलकाता से दिल्ली जाने वाली राष्ट्रीय राज्यमार्ग के ठीक किनारे डिबुडीह चेकपोस्ट से पहले उनका एक एकड़ 39 सतक जमीन है, जिस जमीन पर इलाके के रहने वाले अछूत राय यह दावा कर रहे हैं की एक एकड़ 39 सतक जमीन मे उनका भी जमीन है, जिसका कागज भी उनके पास है,

इस लिये वह अपनी जमीन पर कब्ज़ा करने के लिये जेसीबी मंगवाकर जमीन की लेबलिंग और साफ -सफाई का कार्य कर रहे हैं, वह इस लिये की उक्त जमीन को बेच सकें या फिर वह अपनी उस जमीन पर कोई कार्य कर सकें, जबकि दुर्गा दास का कहना है की जिस जमीन को अपना बताकर अछूत राय उक्त जमीन का कागज उनके पास होने का दावा ठोक रहे हैं, वह जमीन उनका है, उनके पूर्वजों का है, जिसका कागज भी उनके पास है, वह भी अपने उस जमीन का कागज जरुरत पड़ने पर दिखा सकते हैं और रही बात अछूत राय द्वारा उक्त जमीन पर अपनी दावेदारी करने की बात तो वह झूठ बोल रहे हैं, वह पैसे और पैरवी के बल पर जाली कागजातों के आधार पर फर्जी तरीके से जमीन पर अपना कब्ज़ा जमाना चाहते हैं, दुर्गा दास ने यह भी कहा की उक्त जमीन पर कब्ज़ा ज़माने के लिये अछूत राय ने ही धारा 144 लागू करवाया है, अब बिना अदालत या फिर पुलिस और जिला प्रशासन के आदेश पर वह क़ानून के नियम को ताख पर रखकर जमीन पर कब्ज़ा करने के लिये आए थे, जिसकी खबर उनको मिली और फिर उन्होंने घटना की जानकारी कुलटी थाना और चौरंगी पुलिस फाड़ी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची चौरंगी फाड़ी पुलिस ने अछूत राय द्वारा उक्त जमीन पर चलाए जा रहे जेसीबी मशीन को रोक दिया और अछूत राय को राय दी की वह या तो दुर्गा दास के साथ समझौता कर उक्त जमीन पर कार्य करें या फिर अदालत से उक्त जमीन पर कार्य करने का आदेश लेकर आएँ, तभी वह जमीन पर किसी भी तरह का कार्य कर सकते हैं, अन्यथा अगर वह क़ानून के नियम की अनदेखा करते हैं तो उनके खिलाफ क़ानून द्वारा सख्त कदम उठाए जा सकते हैं











