प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2025/40
आसनसोल, 21 अक्टूबर 2025:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही में होने वाली संभावित वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह जंक्शन सहित अपने प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्थाएँ की हैं। इन उपायों का उद्देश्य सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है।

प्रमुख स्टेशनों पर, समर्पित प्रवेश और निकास द्वार, उन्नत साइनेज, बेहतर जन उद्घोषणा प्रणालियाँ और 3,000 से 3,500 वर्ग फुट के होल्डिंग क्षेत्रों के माध्यम से विनियमित आवक स्थापित की गई है। यात्रियों की सहायता और सुचारू आवाजाही बनाए रखने के लिए फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य उच्च-यातायात क्षेत्रों में मार्गदर्शन दल और आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है।

आसनसोल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन में एक समर्पित वॉर रूम स्थापित किया गया है, जहाँ सभी प्रमुख स्टेशनों से लाइव सीसीटीवी फ़ीड उपलब्ध हैं ताकि सब समय सीधी निगरानी की जा सके और किसी भी परिचालनिक आवश्यकता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
ये व्यवस्थाएँ सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने, आवागमन को सुव्यवस्थित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के चल रहे प्रयासों के तहत लागू की जा रही हैं। क्षेत्र से प्राप्त परिचालन फीडबैक का उपयोग यात्री प्रवाह प्रबंधन हेतु स्थायी प्रणालियों में और सुधार लाने के लिए किया जाएगा।
त्योहारों के मौसम के दौरान, इन सक्रिय उपायों से भीड़भाड़ कम होने, सुचारू संचालन की सुविधा मिलने और पूरे मंडल में यात्रियों को सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Press Release No.: ER/ASN/2025/40
*ASANSOL DIVISION ENSURES SAFE AND SMOOTH FESTIVE TRAVEL FOR PASSENGERS*
Asansol, 21 October 2025:
Asansol Division of Eastern Railway has undertaken comprehensive arrangements across its key stations, including Asansol, Madhupur, and Jasidih Junctions, to manage the anticipated surge in passenger movement during Kali Puja, Diwali, and Chhath Puja. These measures aim to ensure safe, comfortable, and orderly travel for all passengers.
At major stations, dedicated entry and exit points, upgraded signage, improved public address systems, and regulated inflow through holding areas ranging from 3,000 to 3,500 sq. ft. have been established. Guidance teams and RPF personnel have been deployed at foot overbridges, circulating areas, and other high-traffic zones to assist passengers and maintain smooth movement.
A dedicated War Room at the DRM Building, Asansol, has been set up with live CCTV feeds from all key stations to enable real-time monitoring and prompt response to any operational requirement.
These arrangements are being implemented as part of ongoing efforts to enhance passenger convenience, streamline movement, and ensure safety across all stations. Operational feedback from the field will be used to guide further improvements in sustainable systems for passenger flow management.
During the festive season, these proactive measures are expected to reduce congestion, facilitate smooth operations, and provide passengers with a safe and pleasant travel experience throughout the Division.










