Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाया गया व्यापक स्वच्छता अभियान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 22.10.2025

स्वच्छता पखवाड़ा (01 से 31 अक्टूबर 2025) एवं स्पेशल कैम्पेन फॉर डिस्पोजल ऑफ पेंडिंग मैटर्स (Special Campaign 5.0) के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता अभियान (Cleaning Drive) चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आद्रा, पुरुलिया, बांकुड़ा, बोकारो, बिष्णुपुर, चांदिल सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन परिसर एवं कार्यालय क्षेत्रों की गहन सफाई की जा रही है।

रेलवे कर्मचारियों, स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं सफाई कर्मियों ने सक्रिय रूप से अभियान में भाग लिया। यात्रियों को स्टेशन परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा जागरूकता संदेशों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

साथ ही, स्टेशनों पर स्थित फूड स्टॉल्स, कैटरिंग यूनिट्स एवं पेयजल स्थलों की भी स्वच्छता की जाँच की जा रही है। खानपान लाइसेंसधारियों को अपने प्रतिष्ठानों की नियमित सफाई, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन तथा स्वच्छ जल उपयोग हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं।

इस व्यापक स्वच्छता अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना तथा यात्रियों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना विकसित करना है।