*खड़गपुर* : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू ट्रैफिक इलाके में एक चौंकाने वाली घटना शनिवार की रात सामने आई।

स्थानीय आर एमपी डॉक्टर इंदा की ओर जा रहे थे, तभी मोबाइल फोन से किसी से बात करने के लिए उन्होंने जैसे ही अपनी जेब से वीवो मोबाइल निकाला, घात लगाए झपट्टा मारों ने फुर्ती दिखाते हुए अचानक उनसे मोबाइल छीन लिया।यह पूरी घटना इतनी तेज थी कि आसपास के लोग कुछ समझ भी नहीं पाए और बदमाश चंपत हो गए। पीड़ित डॉक्टर ने तुरंत खड़गपुर टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है I स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता व्याप्त है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।यह मामला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है और यह दर्शाता है कि विशेषकर रात के समय ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सतर्कता की जरूरत है। पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और जल्द खुलासे का आश्वासन दे रहा है।










