Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम वापसी हेतु चलायी जा रही विशेष ट्रेनें”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_0

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 31.10.2025

दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रेलवे द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। उत्सव अवधि में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष देशभर में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जबकि गत वर्ष यह संख्या लगभग 7,724 विशेष ट्रेनों की थी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के माध्यम से कुल लगभग 36 पूजा स्पेशल ट्रेनें विभिन्न दिशाओं में चलाई जा रही हैं, जो मंडल के पुरुलिया, चांडिल, बोकारो स्टील सिटी, बांकुड़ा, आद्रा एवं बिष्णुपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

कल दिनांक 01.11.2025 (शनिवार) को संचालित होने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें:

1. धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल

2. तिरुपति – रक्सौल स्पेशल

3. पोडानूर – बरौनी स्पेशल

4. रांची – गोरखपुर स्पेशल

5. रांची – कामाख्या स्पेशल

6. रांची – जयनगर स्पेशल

7. पूर्णिया कोर्ट – रांची स्पेशल

8. जयनगर – इतवारी स्पेशल

9. गोंदिया – पटना – गोंदिया स्पेशल

10. दुर्ग – पटना एक्सप्रेस — बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से होकर गुजरेगी।

11. पुरी – झांसी स्पेशल — आद्रा, बांकुड़ा एवं बिष्णुपुर होते हुए चलेगी।

12. बक्सर – टाटा स्पेशल — चांडिल – पुरुलिया – जयचंडी पहाड़ मार्ग से संचालित होगी।

त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष व्यवस्थाएँ की गई है।  यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा निम्नलिखित प्रबंध किए गए हैं जिसमे प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आर.पी.एफ. एवं जी.आर.पी. बल की तैनाती की गई है। प्लेटफॉर्म पर यात्री सहायता हेतु अतिरिक्त  टिकट चेकिंग स्टाफ व RPF स्टाफ को डिप्यूट किया गया है।
भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग एवं यातायात संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।