Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“जनजातीय गौरव दिवस-2025 एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आद्रा मंडल में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

स्थान: आद्रा
दिनांक: 14.11.2025

जनजातीय गौरव दिवस-2025 तथा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में एक गरिमामय श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिविजनल रेलवे मैनेजर कार्यालय, आद्रा के कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आद्रा, श्रीमती सीमा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र, समाज और विशेषकर जनजातीय समुदाय के उत्थान में उनके अद्वितीय योगदान को ससम्मान स्मरण किया।

सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता तथा स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हृदयपूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा जनजातीय समाज के अधिकारों, आत्मसम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं आंदोलनों का उल्लेख किया गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया गया।

आद्रा मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संघर्षों और उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके महत्व को रेखांकित करता है।