Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

आद्रा, दिनांक: 23.11.2025

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, TRD तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु दिनांक 24.11.2025 (सोमवार) से 30.11.2025 (रविवार) तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है।

उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा:

1. रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation):

(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक:-25.11.2025 को रद्द रहेगी।

(2) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू
दिनांक:-25.11.2025 एवं 29.11.2025 को रद्द रहेगी।

(3) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू
दिनांक:-28.11.2025 को रद्द रहेगी।

(4) 68053/68054 (आद्रा–बाराभूम–आद्रा) मेमू दिनांक:-30.11.2025 को रद्द रहेगी।

2. आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Short Origination):

(1) 18019/18020  (झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम) एक्सप्रेस दिनांक:-24.11.2025 से 28.11.2025 तक बोकारो में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान परिसेवा बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड में रद्द रहेगी।

(2) 13502/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) मेमू
दिनांक:-24.11.2025 से 28.11.2025 तक गोमो में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो  खंड में रद्द रहेगी।

(3) 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक:-25.11.2025 को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

(4) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक:-30.11.2025 को  आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान परिसेवा आद्रा–पुरुलिया –आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

3. पुनर्निर्धारण (Rescheduling):

(1) 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक:-30.11.2025 को बक्सर से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

(2) 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक:-29.11.2025 को HTE (हटिया) से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

(3) 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक:-30.11.2025 को खड़गपुर से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

(4) 68088 (धनबाद–बाँकुड़ा) मेमू  दिनांक:-25.11.2025 एवं 29.11.2025 को धनबाद से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

4. नियंत्रण (Controlling):

12802 (आनंद विहार–पुरी) एक्सप्रेस दिनांक:-24.11.2025, 27.11.2025 एवं 29.11.2025 को आवश्यकता अनुसार
चंद्रपुरा–राजबेरा खंड में नियंत्रित की जा सकती है, यदि ट्रेन समय पर चल रही हो।

Latest News