Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने आसनसोल – छोटा अमबोना सेक्शन का निरीक्षण किया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 06 सितंबर, 2022 : श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/पूर्व रेलवे/ आसनसोल मंडल ने आज (06.09.2022) निरीक्षण कार में आसनसोल मंडल के आसनसोल – छोटा अमबोना सेक्शन का निरीक्षण किया।

इस दौरान श्री शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने संरक्षा पहलुओं, समस्त संरक्षा मदों की कार्यशीलता, कर्मचारी सुख-सुविधा की मदों, समग्र स्वच्छता, यात्री सुख-सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा, श्री शर्मा ने समपार फाटक संख्या 14/सी/टी और छोटा अमबोना स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने संबंधित शाखा अधिकारियों को यात्री सुख-सुविधाओं की मदों और परिचालनिक सुविधाओं की और भी बेहतरी के लिए अनुदेश दिया।

इसी क्रम में श्री शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल में मैथन पाॅवर लिमिटेड (एमपीएल) के मुगमा छोर पर स्थित इसकी कनेक्टिविटी की भी जाँच की और एमपीएल रेक मूवमेंट, सिगनल एवं दूरसंचार कार्यों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की। श्री शर्मा इस सेक्शन में दोहरे कंटेनर को चलाने में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा की।

इस निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने बराकर यार्ड रीमॉडलिंग और सिगनल एवं दूरसंचार कार्यों की भी समीक्षा की।

इस निरीक्षण के दौरान श्री एस.बी. सिंह/वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री शांतनु चक्रवर्ती/वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री सचिन सुमन/वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), श्री राहुल राज/वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री खुर्शीद अहमद/वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/कर्षण वितरण, श्री अजय कुमार/ वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य), श्री ए.के. दास /वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, श्री सरोज कुमार/वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक और अन्य अधिकारी तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण मंडल रेल प्रबंधक के इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।