Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नेताजी स्पॉटिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेताजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को आयोजित किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नेताजी स्पॉटिंग क्लब की ओर से त्रिवेणी मोड़ ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय नेताजी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को आयोजित किया गया। फाइनल मैच में भगत सिंह इलेवन का मुकाबला सिंह राइजिंग स्टार तथा भगत सिंह इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंह राइजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 8 ओवर 135 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भगत सिंह इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को हासिल कर मैच को जीतने के साथ टूर्नामेंट में विजेता बनी।

वहीं मैच का आनंद उठाने के लिए मंच पर अन्य अतिथियों के साथ राज्य के मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इनके अलावा अतिथियों में अनिमेष दास, पार्षद अशोक रुद्र, प्रबीर धर, सुरजीत सिंह मक्कड़ सहित अन्य उपस्थित थे। मैच के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने नेताजी स्पॉटिंग क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जा रहे खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना की। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंत्री मलय घटक के हाथों विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 40 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 30 हजार रुपए तथा ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अन्य कई पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अमित सिंह, मिथिलेश सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।