Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*मकनपुर शरीफ का 607वाँ ऐतिहासिक मेला प्रारंभ*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*मकनपुर शरीफ का 607वाँ ऐतिहासिक मेला प्रारंभ*

लखनऊ(अबू शहमा अंसारी)
बिल्हौर तहसील के ऐतिहासिक कस्बे मकनपुर शरीफ में स्थित प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत सैय्यद बदिउद्दीन ज़िंदा शाह मदार (रह.) के उर्स के अवसर पर आयोजित होने वाला 607वाँ वार्षिक ऐतिहासिक मेला विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। यह मेला 17 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मेला समिति के अनुसार, मेले का शुभारंभ 17 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे दरगाह शरीफ स्थित मज़ार-ए-मुबारक पर विधिवत चादरपोशी के साथ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ज़ायरीन और श्रद्धालु मौजूद रहे।
मेले का मुख्य पर्व 23 जनवरी 2026 (बसंत पंचमी) को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारत-प्रसिद्ध विशाल पशु मेला आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज़ क्षेत्रों से व्यापारी एवं किसान भाग लेंगे। पशु मेले में उन्नत नस्लों के पशुओं की खरीद-फरोख्त की जाएगी।
मेले के दौरान धार्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के अंतर्गत 22 जनवरी को मुशायरा, 23 जनवरी को कवि सम्मेलन एवं पूरी रात जलसा कुल शरीफ, 24 जनवरी 2026 को भव्य संगीत संध्या, तथा 3 फरवरी 2026 को मेला समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर पशु प्रदर्शनी एवं आकर्षक ढंग से सजी दुकानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मेला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मवेशी विक्रेताओं को स्थान तथा दुकानदारों को दुकान हेतु भूमि संबंधित भूमि स्वामी से लेनी होगी। बिजली आपूर्ति मेला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके लिए दुकानदारों को अनिवार्य रूप से विद्युत कनेक्शन लेना होगा।
मेले की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जितेंद्र प्रताप सिंह (आईएएस), जिलाधिकारी कानपुर नगर, को मेला प्रशासक नियुक्त किया गया है। डॉ. संजीव दीक्षित उप जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक दायित्व संभाल रहे हैं। अनुभव चंदा (तहसीलदार) को मेला अध्यक्ष तथा चंद्र प्रकाश राजपूत (नायब तहसीलदार) को मेला सचिव नियुक्त किया गया है।
मेला समिति ने श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे तथा सांस्कृतिक एकता के इस प्रतीक को मजबूती प्रदान करें।