Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन की नई दिल्ली इकाई ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस कार्यक्रम*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*नई दिल्ली* । सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन की नई दिल्ली इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम पान एसोसिएशन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष संजय दास, मिथलेश कश्यप, दयानन्द कोली, महिला पान एसोसिएशन की दिल्ली अध्यक्ष रिंकी तांती और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा, राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर दास, कोषाध्यक्ष सुनील दास एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देश की आजादी और बलिदान की कहानी को याद करते हुए देशभक्ति के पथ को अपनाने और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने और पान समाज में आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया। देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों पर भी जोर दिया गया जो एकता और गौरव की भावना को मजबूत करती हों।

गणतंत्र दिवस हर भारतीय और पान समाज के लिए गौरव का क्षण है जो अपने जिम्मेदारी को याद दिलाता हैं। इस अवसर पर पान एसोसिएशन (पंजीकृत नई दिल्ली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा ने स्पष्ट किया कि हमारी जाति पान है तथा तांती और तांतवा केवल उपाधि या टाइटल है, यह कोई अलग जाति नहीं है। हम पान है, तांती और तांतवा हमारी उपाधि है। हमें हमारे अधिकार से वंचित रखना संविधान और सामाजिक न्याय दोनों के विरुद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि तांती और तांतवा को सामाजिक पिछड़ेपन की बजाय अनुसूचित जाति पान के अंतर्गत जोड़ा जाना चाहिए। भारत सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

बेगमपुर, दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पान एसोसिएशन, दिल्ली इकाई के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। बेगमपुर टीम द्वारा आयोजित यह रंगारंग कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके लिए हम सभी को नंदकिशोर जी का हृदय से धन्यवाद करना चाहिए। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

इस आयोजन की खास बात बच्चों की प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों द्वारा दिए गए भाषण, लड़के-लड़कियों की एकल नृत्य प्रस्तुतियाँ और उसके बाद की समूह प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। इसके साथ ही हम दिल्ली के माननीय उप महापौर यादव जी का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने विचारों से हमें और हमारे प्रयासों को समाज को एकजुट करने की दिशा में प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में दिल्ली मीडिया प्रभारी राकेश रंजन, शशिकांत दास, नरेश दास, नंद किशोर दास, लक्ष्मण तांती, धर्मेंद्र कुमार तांती, लाल बहादुर, शिव कुमार, मधुसूदन तांती, राजेश कुमार, देवनारायण दास, जीवन जी, सुबोध कुमार, सुमन रानी, सुशील दास, संगठन मंत्री राज कुमार प्रसाद साथ ही बेगमपुर बवाना विधान सभा के आसपास रहने वाले बहुत सारे समाज के लोगो ने इस समारोह में बढ़ चढकर हिस्सा लिया।

पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने भी मुंबई से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही पान एसोसिएशन पंजीकृत नई दिल्ली के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार कश्यप ने भी सभी को धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने पान समाज के लोगों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने एवं दिल्ली एनसीआर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि यह संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगों की है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है। इसके संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई निवासी शंकर दास पान हैं। पान एसोसियेशन नई दिल्ली में पंजीकृत है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम के आयोजक शशिकांत प्रसाद, नंद किशोर दास, नरेश दास, लक्ष्मण तांती, सुनील दास, माधव दास, सज्जन दास और अमित दास थे। सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन सभी देशवासियों समेत अपने पान समाज के सभी लोगों की सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। शंकर कुमार दास राष्ट्रीय अध्यक्ष और शिवजी तांतवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पान एसोसिएशन पंजीकृत दिल्ली।