**69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल का ऐतिहासिक प्रदर्शन*
बेंगलुरु, कर्नाटक:*
अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेल मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 फरवरी 2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में सफलतापूर्वक किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुक्केबाजी के इतिहास में पहली बार पश्चिम बंगाल ने अंडर-17 बालिका एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में 57–60 किग्रा भार वर्ग में पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस शानदार प्रदर्शन में पूर्वा पाल ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने अंडर-19 बालिका वर्ग में पदक जीतकर पश्चिम बंगाल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। पूर्वा ने सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की खिलाड़ी को पराजित कर यह पदक सुनिश्चित किया।

इस सफलता का श्रेय काफी हद तक श्री परमजीत सिंह को जाता है, जो आसनसोल गुरु नानक मिशन हाई स्कूल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक हैं तथा पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के
मुक्केबाजी के खेल संयोजक भी हैं। उनके निरंतर मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत, प्रोत्साहन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी जाती है, तथा विशेष रूप से पूर्वा पाल को पश्चिम बंगाल के लिए पदक जीतने और राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं।










