Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर वार्ड 69 के माकुड़िया पाड़ा मे खून से लिप्त अचेत अवस्था मे युवक के पाये जाने से हलचल,*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*भाजपा युवा मोर्चा के अभिषेख ने रात्री अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान.*

*बंटी खान बराकर।* बराकर के वार्ड 69 माँकुड़िया  पाड़ा मे बीती रात्री दो बजे के आसपास स्थानीय बीजू बादयकाऱ नामक व्यक्ति बुरी तरह जख़्मी हालत मे सडक पर अचेत अवस्था पड़ा है ,जिसकी सुचना मिलने पर स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के साधारण सचिव अभिशेख दास ने फ़ौरन घर से बाहर निकल देखा बीजू बादयकर खून से बुरी तरह जख़्मी अवस्था मे अचेत पड़ा है, जिसकी जानकारी अभिशेख ने फ़ौरन बराकर पुलिस को दी, बराकर पुलिस त्वरित घटना स्थल माकुड़िया पाड़ा पहुंच बीजू को बराकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहा प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से आसनसोल जिला अस्पताल बेहतर उपचार के लिये भेजा गया, इस घटना के सम्बन्ध मे भाजपा युवा मोर्चा के अभिशेख दास ने बताया की सोमवार की देर रात्री दो बजे के आसपास अचानक फोन आता है की तुम्हारे घर के पास एक युवक खून से लिप्त अचेत अवस्था मे गिरा पड़ा है, जहा बाहर निकल कर हमने फ़ौरन घायल बीजू को अचेत अवस्था मे देख बराकर पुलिस को सूचित किया, उसके बाद पुलिस के सहयोग से उसका प्राथमिक उपचार कर उसे आसनसोल जिला अस्पताल लेजाया गया, इस कार्य मे शुभम बादयकर, कुणाल बादयकर, अजित मंडल ने मिलकर हमारा साथ दीया, समचार लिखें जाने तक इलाज जारी रहा, परन्तु घायल बीजू को अभीतक अचेत अवस्था मे है, आखिर इस घटना को किसने अंजाम दीया, रात दो बजे बीजू खून से लथ पथ अवस्था मे माकुड़िया पाड़ा कैसे पंहुचा,जो जांच का विषय है, पुलिस घटना की जांच  मे जुटी.