Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बाराबनी।* सीआईएसएफ टीम ने बीते रविवार अभियान चला कर बाराबनी थाना के बलियापुर मोड़ से अवैध कोयले से लदे एक ट्रक को पकड़ा। मामले में मौके से चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ की क्यूआरटी और ईसीएल सुरक्षा टीम ने बीते रविवार की रात लगभग 10:30 बजे एक विशेष अभियान चलाया। टीम को सूचना मिली थी कि अवैध कोयले की एक खेप बालीयापुर मोड़ के रास्ते निकलने वाली है। बालीयापुर मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (पंजीकरण संख्या WB-37D-6486) को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में कोयला लदा मिला। टीम ने कोयले से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की, तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। वजन करने पर ट्रक में लगभग 35 मीट्रिक टन अवैध कोयला पाया गया।
मौके से टीम ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान ट्रक चालक मो. नजीर (55) एवं, सहायक लखीसराय हेमराम (22 ) के रूप में हुई है।
जब्ती के पश्चात ट्रक, अवैध कोयला और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाराबनी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर , यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है।