Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*महा शिवरात्रि पर्व को लेकर देर शाम बराकर पुलिस फाड़ी की ओर शांति समिति की बैठक*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान बराकर।* महा शिवरात्रि पर्व को लेकर देर शाम बराकर पुलिस फाड़ी की ओर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी एसीपी जावेद हुसैन ने की, इस बैठक में ,बराकर फाड़ी प्रभारी मेघनाथ मंडल, बराकर सब ट्रैफिक प्रभारी बिनाई लाइक मुख्य रूप से शामिल थे, इस दौरान महा शिवरात्रि संचालन समिति के सदस्य ,शांति समिति के सदस्य, समाजसेवी ,स्थानीय नेता, मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर बराकर ग्वाला पट्टी मनबाडिया शिव मंदिर एवं रेलवे कॉलोनी से निकलने वाली शिव बारात हर्षौल्लाश के साथ निकाली जाय,जहा सभी अधिकारियों ने अपनी ओर से अपनी प्रतिक्रिया दी।कुल्टी पुलिस ने सभी महाशिवरात्रि समिति सदस्य से को कहा है कि डीजे पर पूरा प्रबंध रहेगा वही लोगो को सचेत किया है कि पर्व के अवसर पर शराब पीकर हुडदंग व सौहार्द बिगाडने वाले,गलत मेसेज व अफवाह फैलाने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगो को ठेस पहुंचाने वाले गीत,संगीत बजाने वालो पर पुलिस पैनी नजर बनाये हुये हैं ,पकडे जाने पर कारवाई के साथ दंडित किया जाएगा इस दौरान टीएमसी नेता पप्पू सिंह, सुब्रतो भादुड़ी, अनुज यादव,संकर यादव,वार्ड पार्षद अशोक पासवान, अली हुसैन मुन्ना,जितेश सिंह, के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।