*बर्नपुर:* हीरापुर थाना अंतर्गत मुंगेरिया खटाल के समक्ष एक बंद कमरे में एक नाबालिक के साथ दुराचार करने के प्रयास में एक टोटो चालक ददन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वही उसे पोस्को एक्ट के तहत उसे आसनसोल कोर्ट शनिवार को भेजा जाएगा। वही इस घटना के संवन्ध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह एक स्कूल से कक्षा 7 की छात्रा टोटो में बैठकर अन्य लड़कियों के साथ दोपहर के समय घर वापस जा रही थी, उसी दौरान टोटो चालक बाकी अन्य लड़कियों को उतार दिया, पीड़ित नाबालिक को मुंगेरिया खटाल के समक्ष पानी पीने के बहाने रुका और नाबालिक को भी पानी पिलाने की बात कही, जिसपर नाबालिक को एक घर मे ले जाने के बाद घर को बंद कर हाथ पकड़ने लगा। ऐसी अवस्था में अश्लील हरकत करने के प्रयास टोटो चालक के करने के बाद किशोरी चिल्लाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और कशोरी को वहां से बचाया गया। अब पुलिस ने टोटो चालक ददन ठाकुर को हिरासत में ले लिया, उसपर पोस्को एक्ट के मामला दर्ज कर शनिवार को आसनसोल कोर्ट भेजने की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही किशोरी की मेडिकल भी करवाएगी।








