*बंटी खान कुल्टी.* कुल्टी मे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन मे तृणमूल ओर माकपा के सैकड़ो नेता ओर कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा थामा, मुख्य अथिति स्वरुप उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कुल्टी कॉलेज मोड़ में आयोजित सभा मे सैकड़ो तृणमूल कांग्रेस एवं माकपा कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा थमाकर संगठन में शामिल होने की घोषणा की।कुल्टी विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना से लेकर लगातार तीन बार तृणमूल यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं संगठन के जिला पदाधिकारी रहे बुम्बा चौधरी एवं तृणमूल नेता बिराज सिंह के नेतृत्व में सैकडों तृणमूल कार्यकर्ताओं एवं माकपा के जिला पदाधिकारी रहे बुददेव दत्ता एवं चंदन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों माकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा का दामन थामा।इससे कुल्टी विधानसभा में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुये कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यदि पुलिस को साथ लेकर चुनाव करायेगी,तो भी भाजपा की जीत निश्चित है।उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को जीत दिलाने को लेकर किसी भी ईडी,इनकम टैक्स की आवश्यकता नही है।इस बार आम जनता ही तृणमूल कांग्रेस को पराजय करेगी।शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस खाता भी नही खोल पायेगी।उन्होंने कहा कि हुमायूं तृणमूल की बी टीम है।उसे उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर आश्वासन दिया गया है।बंगाल में डेमोक्रेसी नही है, विगत 2014 के चुनाव में बंगाल के लगभग 300 भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया।आज तृणमूल कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ता को मार रही है।उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर कोयला माफिया एवं बालू माफिया पुलिस की मिलीभगत से आसनसोल में कोयला,बालू की चोरी खुलेआम कर रहे है।जो विधायक भाजपा से तृणमूल में शामिल हुये है।इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 3 हजार रुपये प्रति माह भत्ता देगी।बंगाल में सबसे अधिक लगभग 40 लाख प्रवासी श्रमिक है।उन्होंने कहा कि झारखंड बंगाल की सीमा से पूरे बंगाल में परिवर्तन सभा के अंतर्गत हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ भाजपा।में शामिल होगी।इसलिये इस बार बंगाल में भाजपा की जीत निश्चित है।कुल्टी के विधायक डॉ.अजय पोद्दार ने कहा कि इस बार भाजपा में सुनामी की लहर है।भाजपा की ओर से कुल्टी में डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा निर्माण करने के लिये स्थल का चुनाव किया था।जिसे तृणमूल कांग्रेस ने निर्माण स्थल पर हंगामा कर विरोध किया।कुल्टी की जनता,दलित एवं पिछड़े बर्ग के लोग इस चुनाव में इसका जबाब अवश्य देंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य,जिला महासचिव केशव पोद्दार,राजस्थान के भाजपा विधायक जितेंद्र गौठवाल,राज्य नेता कृष्णन्दु मुखर्जी, के भाजपा विधायक डॉ.अजय पोद्दार, कृष्णा प्रसाद,पार्षद इंद्राणी आचार्य , ललन मेहरा, अमित तुलसीयान मंडल अध्यक्ष संजीव घोष मनमोहन राय, अमर प्रसाद, सुनील भर, सत्यजीत दास, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिन पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।उनमें तृणमूल कांग्रेस के बुम्बा चौधरी,बिराज सिंह,शुभेंदु मांझी,मुकेश गुप्ता,शेखर जायसवाल,विशाल सिंह,अमित पासवान,अमित राय,माकपा के बुध्ददेव दता,चंदन मंड़ल,लालटू राय सहित कई नेता शामिल है।जिनके नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।








