प्रेस रिलीज़ नंबर: ER/ASN/2026/02/39
*हावड़ा और नई दिल्ली तथा कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी*
आसनसोल, 23 फरवरी, 2026:
होली और दोल जात्रा, रंगों के खुशी के त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ मनाने के सबसे अच्छे मौका होता हैं। इस त्योहार के मौसम में, बहुत से लोग अपनों से मिलने या प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाने के लिए यात्रा करते हैं। आसान और आरामदायक यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली तथा कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश के बीच दो (02) होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन परिचालन सेवा का उद्देश्य प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ अपने परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा प्रदान करना है।
04052 नई दिल्ली – हावड़ा होली स्पेशल दिनांक 25.02.2026 से 03.03.2026 तक (07 ट्रिप) दिल्ली से प्रत्येक दिन 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी तथा 04051हावड़ा नई दिल्ली दिनांक 27.02.2026 से 05.03.2026 तक (07 ट्रिप)हावड़ा से प्रत्येक दिन 01:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।
04312 योग नगरी ऋषिकेश – कोलकाता होली स्पेशल दिनांक 26.02.2026 और 02.03.2026 को (02 ट्रिप) योग नगरी ऋषिकेश से 22:20 बजे रवाना होगी 26.02.2026 तथा तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुँचेगी और 04311 कोलकाता – योग नगरी ऋषिकेश होली स्पेशल 28.02.2026 और 04.03.2026 को (02 ट्रिप) कोलकाता से दोपहर 13:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 22:25 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।
Press Release No.: ER/ASN/2026/02/39
*HOLI SPECIAL TRAINS TO RUN BETWEEN HOWRAH & NEW DELHI AND KOLKATA & YOG NAGARI RISHIKESH*
Asansol, February 23, 2026:
Holi and Dol Yatra, the joyous festivals of colours, are occasions best shared with family and friends. During this festive season, many people travel to reunite with loved ones or visit popular destinations. To facilitate smooth and comfortable journeys, Railway has decided to run two (02) Holi Special trains between Howrah & New Delhi and Kolkata & Yog Nagari Rishikesh. These services aim to accommodate passengers heading to popular destinations as well as those returning home to celebrate with their families.
04052 New Delhi – Howrah Holi Special will leave New Delhi at 18:15 hrs. daily from 25.02.2026 to 03.03.2026 (07 trips) to reach Howrah at 23:40 hrs. on the next day and 04051 Howrah – New Delhi Holi Special will leave Howrah at 01:40 hrs. daily from 27.02.2026 to 05.03.2026 (07 trips) to reach New Delhi at 08:20 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur and Jasidih stations over Asansol Division of Eastern Railway jurisdiction in both directions enroute. The train will have Air-conditioned accommodation.
04312 Yog Nagari Rishikesh – Kolkata Holi Special will leave Yog Nagari Rishikesh at 22:20 hrs. on 26.02.2026 & 02.03.2026 (02 trips) to reach Kolkata at 08:00 hrs. on the third day and 04311 Kolkata – Yog Nagari Rishikesh Holi Special will leave Kolkata at 13:55 hrs. on 28.02.2026 & 04.03.2026 (02 trips) to reach Yog Nagari Rishikesh at 22:25 hrs. on the next day. The train will stop at Durgapur and Asansol over Asansol Division of Eastern Railway jurisdiction in both directions enroute. The train will have General Second Class, Sleeper Class and Air-conditioned accommodations.








