Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी: 200 रुपया। बकाया मांगने पर भुजाली से किया जानलेवा हमला सिर पर लगे पन्द्रह टांके लगे.*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत सीतारामपुर नीचे बाज़ार में
शंकर बर्मन कुछ असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार भूजाली से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
पुलिस घटनास्थल पहुंच
घायल व्यक्ति को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा . जहां चिकित्सकों ने इलाज की एक करते हुए सर पर 15 टांके लगाए.
आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ने बताया कि शंकर नीचे बाजार के एक दुकान के समीप बैठा हुआ था तभी वहां से गुजर रहे मनोज बाउरी से काफी शालीनता से अपना बकाया 200 रुपये की मांग की मनोज और उसके साथ उसके मित्र राजू बाउरी उग्र हो उठा और शंकर को बुरे अंजाम की धमकी दिन लगे, तभी आसपास के कुछ लोगों ने बीच बचाव किया
ये लोग शंकर को बुरे अंजाम की धमकी और गाली गलौज करते हुए चले गए, उसे कुछ देर ही बाद
मनोज बाउरी, राजू बाउरी, चंदन पासवान अपने साथ पुराना सीतारामपुर बाबरीपाड़ा बाउरी पाड़ा कुछ लड़के लेकर पहुंचे और बिना कुछ कहे मनोज बाउरी धारदार हथियार (भूजाली) से शंकर के सिर में में वार कर दिया और दूसरा वार उसके पेट में करने जा रहा था, तभी शंकर भुजाली को अपने हाथ से पकड़ लिया, जिससे कि उसका हाथ भी लहूलुहान हो गया।
तभी कुछ आसपास के लोगों ने बचाव के लिए हल्ला मचाते हुए दौड़ा।यह देख ये सभी हमलावर वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शंकर को तत्काल जिला अस्पताल भेजा और वहीं पुलिस ने छापामारी करते हुए राजू बाउरी को गिरफ्तार कर ले गई वहीं पुलिस मुख्य आरोपी मनोज और उनके साथियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है. शंकर बर्मन ने बताया कि
दो सौ रुपये की छोटी सी एक बात थी वो कभी नहीं समझ सका कि उस पर इस प्रकार जानलेवा हमला किया जाएगा। डॉक्टरों द्वारा पन्द्रह टांका सर पर लगाया गया है.