प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/03/16
*‘ऐप बदलने की झंझट छोड़ें, रेलवन अपनाएँ’ – आसनसोल मंडल में जागरूकता अभियान आयोजित*
आसनसोल, 07 मार्च 2026:
रेलवन (RailOne) ऐप को लोकप्रिय बनाने के लिए 06 मार्च से 12 मार्च 2026 तक चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी अभियान के अंतर्गत, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्रचार एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
07 मार्च 2026 को आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी के साथ रेलवन ऐप के प्रचार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के दौरान यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं को रेलवन मोबाइल ऐप की विभिन्न सुविधाओं एवं लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें सुविधाजनक एवं सहज रेल सेवाओं के लिए ऐप डाउनलोड कर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
रेलवन ऐप एक समेकित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो एक ही मंच पर विभिन्न रेल सेवाएँ उपलब्ध कराता है। इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की लाइव स्थिति, कोच पोजिशन, पीएनआर स्थिति की जांच, यात्रा योजना तथा रेल मदद (RailMadad) के माध्यम से सहायता प्राप्त करने जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं, जिससे रेल यात्रा और अधिक सरल, सुगम एवं प्रभावी बनती है।

इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद कर ऐप की उपयोगिता का प्रदर्शन किया तथा उन्हें तेज, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल रेल सेवाओं के लिए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान अवधि के दौरान आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी, ताकि यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं को रेलवन ऐप अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न रेल सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर यात्रियों के समग्र यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने में सहायक है।
Press Release No.: ER/ASN/2026/03/16
*‘STOP APP HOPPING, SWITCH TO RAILONE’ – AWARENESS CAMPAIGN HELD ACROSS ASANSOL DIVISION*
Asansol, 07 March 2026:
As part of the week-long campaign from 06 March to 12 March 2026 to popularise the RailOne App, Eastern Railway’s Asansol Division has been conducting promotion and awareness activities at important stations across the division.
On 07 March 2026, a RailOne App promotion and awareness campaign was organised at Asansol and Durgapur stations with the active participation of Bharat Scouts and Guides volunteers. During the campaign, passengers and rail users were informed about the various features and benefits of the RailOne mobile application and were encouraged to download and use the app for a convenient and seamless railway service experience.
The RailOne App serves as an all-in-one digital platform that integrates multiple railway services under a single interface. Through this application, passengers can conveniently access services such as booking reserved and unreserved tickets, platform tickets, checking live train status, coach position, PNR status, journey planning and availing assistance through RailMadad, thereby making railway travel easier and more efficient.
Railway officials along with volunteers interacted with passengers at the stations and demonstrated the usefulness of the application, encouraging them to adopt this digital platform for faster, transparent and user-friendly railway services.
Such awareness initiatives will continue at various stations across Asansol Division during the campaign period to encourage passengers and rail users to adopt the RailOne App, a comprehensive digital platform designed to bring multiple railway services under a single umbrella and enhance the overall passenger experience.










