प्रेस विज्ञप्ति सं : ER/ASN/2026/03/21
*आसनसोल मंडल में रेलवन ऐप पर यात्री जागरूकता अभियान जारी है*
आसनसोल, 11 मार्च, 2026:
पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल रेलवन ऐप को बढ़ावा देने के लिए 06 मार्च से 12 मार्च 2026 तक एक सप्ताह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के हिस्से के तौर पर यात्री जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। रेलवन ऐप एक यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन है जिसे एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर कई रेलवे सेवाएं देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस अभियान के छठे दिन 11 मार्च, 2026 को जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरुकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर भी ऐसी ही कार्यक्रम आयोजित की गयीं। यह पहल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी से की गई, जिन्होंने यात्रियों से बातचीत की और रेलवन (RailOne App) के फायदे और व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान, यात्रियों को बताया गया कि रेलवन (RailOne App) यूजर्स को एक ही एप्लिकेशन के ज़रिए कई रेलवे सेवाओं को आसानी से एक्सेस करने में मदद करता है, जिसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करना, प्लेटफ़ॉर्म टिकट खरीदना, लाइव ट्रेन स्टेटस की जांच करना, कोच की स्थिति और पीएनआर स्टेटस चेक करना, यात्रा की योजना बनाना और रेलमदद के जरिए मदद लेना शामिल है।
वॉलंटियर्स ने यात्रियों को एप्लिकेशन डाउनलोड करने और इसके खास फीचर्स को समझने में भी मदद की तथा उन्हें टिकट काउंटर पर लाइनों से बचने और समय बचाने के लिए डिजिटल रेलवे सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया।
इस जागरूकता अभियान को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिला और उक्त कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने रेलवन ऐप डाउनलोड किया। डिजिटल सेवाओं को ज़्यादा अपनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पूरे मंडल के स्टेशनों पर इसी तरह की पहल की जा रही हैं।

Press Release No.: ER/ASN/2026/03/21
*PASSENGER AWARENESS CAMPAIGN ON RAILONE APP CONTINUES ACROSS ASANSOL DIVISION*
*“STOP APP HOPPING, SWITCH TO RAILONE” INITIATIVE TO PROMOTE DIGITAL RAILWAY SERVICES*
Asansol, 11 March 2026:
As part of a week-long awareness campaign from 06 March to 12 March 2026, Asansol Division of Eastern Railway is conducting passenger outreach programmes to promote the RailOne App, a unified mobile application designed to provide multiple railway services on a single platform.
On the sixth day of the campaign, awareness programmes were organized at Jasidih Railway Station, along with similar activities at Asansol and Durgapur stations on 11 March 2026. The initiative was carried out with the active participation of volunteers from The Bharat Scouts and Guides, who interacted with passengers and explained the benefits and practical use of the RailOne App.
During the programme, passengers were informed that the RailOne App enables users to conveniently access several railway services through a single application, including booking reserved and unreserved tickets, purchasing platform tickets, checking live train status, coach position and PNR status, planning journeys, and seeking assistance through RailMadad.
Volunteers also assisted passengers in downloading the application and navigating its key features, encouraging them to make use of digital railway services to avoid queues at ticket counters and save time.
The awareness drive received a positive response from passengers, with many downloading the RailOne App during the programme. Similar initiatives are being conducted at stations across the division to encourage wider adoption of digital services and enhance passenger convenience.










