सनसनीखेज घटना: भाजपा विधायक पाड़ा थाना में धरने पर
बंटी खान पुरुलिया : पुरुलिया जिले के पाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नादिया चांद बाउरी गुरुवार को सीधे पाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की चट्टी चट्टा पुलिस ने पाड़ा विधानसभा के सौ से ज़्यादा बीजेपी पदाधिकारियों के खिलाफ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में बाइक रैली निकालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पाड़ा थाने की पुलिस ने उनमें से कई को गिरफ़्तार भी किया है। इसके विरोध में बीजेपी विधायक गुरुवार को पाड़ा थाने के अंदर धरने पर बैठ गए।
इस स्थिति में पाड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस बहुत असहज पड़ गई। भाजपा विधायक की बात तृणमूल कांग्रेस कहने पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्तओं के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। विधायक ने इसका विरोध किया और इसकी निंदा की। पाड़ा पुलिस को उस विधायक को समझाना पड़ा और बातचीत के लिए बैठना पड़ा।










