FSNL कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, INTUC नेताओं ने दिया समर्थन का आश्वासन
केंद्र सरकार की नीतियों और निजीकरण की प्रक्रिया के चलते FSNL (FSNL) के कर्मचारियों की नौकरी पर संकट की स्थिति बनती जा रही है। इसको लेकर कर्मचारियों में चिंता और असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।
इसी सिलसिले में आज सुबह श्रमिक नेता श्री हरजीत सिंह और बिप्लब माजी ने FSNL के कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और चिंताओं को सुना। नेताओं ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी नौकरी की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए INTUC पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए किसी भी प्रकार का आंदोलन या पहल करनी पड़े, तो संगठन पीछे नहीं हटेगा।
इस बैठक से कर्मचारियों में कुछ हद तक भरोसा और उम्मीद जगी है कि उनके अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा के लिए श्रमिक संगठन सक्रिय रूप से आगे आएंगे।








