Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में कुल्टी के बराकर में महिला तृणमूल ने किया पथ सभा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में कुल्टी के बराकर में महिला तृणमूल ने किया पथ सभा

बराकर।पूरे देश में रसोई गैस की कीमत की बढ़ोतरी के विरोध में बराकर बेगुनिया मोड़ पर कुल्टी त्रिमूल महिला कांग्रेस ने किया पथ सभा। इसके विरोध में राज्य के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार देर शाम में कुल्टी विधानसभा के बराकर बेगमिया मोड में देखने को मिला। जहां कुल्टी ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की पहल पर खाली गैस सिलेंडर के साथ पथ विरोध किया गया । जहां महिला तृणमूल 1 एवं 2 के नेत्री मौमिता सेन गुप्ता एवं टुंपा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि नाले के गंदे पानी से फ्यूल गैस बनाई जा सकती है, लेकिन आज पता चला कि प्रधानमंत्री की बातों के मुताबिक नाले के पानी का इस्तेमाल करके गैस बनाने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए विरोध दिखाया गया। आज के विरोध मार्च में स्थानीय त्रिमूल नेता सुब्रतो बहादुरी, टोनी लोहिया, गुड्डू खान, राजा चौधरी और कई अन्य लोग मौजूद थे।