Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पश्चिम बर्दवान जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग…….

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बर्दवान जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग…….


पश्चिम बर्दवान जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए प्रथम चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा। आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी, बाराबनी, रानीगंज, जामुड़िया, पांडेश्वर, दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग होगी। चुनाव कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तय की गई है, जिसके बाद 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं, दूसरे चरण की प्रक्रिया 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, जांच की तिथि 10 अप्रैल और नाम वापसी की समय सीमा 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। दूसरे चरण के लिए मतदाता 29 अप्रैल 2026 को पोलिंग बूथों पर जाकर वोट डालेंगे।