इफ्तार पार्टी बनी आपसी भाईचारा और सौहार्द की मिसाल
बंटी खान कुल्टी:इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल;माइनॉरिटी विंग ने रविवार को बराकर में एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ, एक ही पंक्ति में बैठकर रोजा खोलते हुए दिखे। नमाज और दुआ के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन तथा खुशहाली की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। इस अवसर पर इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि बंगाल की धरती सदियों से प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक रही है। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है।सिन्हा ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।उन्होंने जोर दिया कि उनका प्रयास है कि हमेशा आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनी रहे, और सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहें।कार्यक्रम में संस्था के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला संयोजक अमित सिंह,कुल्टी ब्लॉक उपाध्यक्ष गौतम बाउरी ,प्रखंड अध्यक्ष (स्पोर्ट्स विंग) कमाल हुसैन,वार्ड पार्षद टुंपा चुधरी ,समाज सेवी टुनी लोहिया ,गुड्डू खान,अली हुसैन मुन्ना,अब्दुल बारीक, सानू खान,गुड्डन सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों और इलाके के लोगों की भागीदारी ने पूरे माहौल को भाईचारे और सौहार्द की भावना से भर दिया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाला बताया।कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष (माइनॉरिटी विंग) मोहम्मद मेराजुल हक अंसारी ने किया।उनके साथ थे मीडिया विंग के जिला उपाध्यक्ष मंसूर खान(बंटी) तथा अन्य।मेराजुल अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हमारा मकसद धार्मिक एकता है।










