कुल्टी से भाजपा का दमदार दांव: डॉ. अजय पोद्दार को फिर मिला टिकट, कार्यकर्ता-जनता में उत्साह की लहर!
बंटी खान कुल्टी : पश्चिम बंगाल की कुल्टी विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने अनुभवी और लोकप्रिय विधायक डॉ. अजय पोद्दार पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। पिछले पांच वर्षों में अपने प्रभावी नेतृत्व से कुल्टी के व्यापक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले डॉ. पोद्दार की यह पुनर्नामांकन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच जोरदार उत्साह का कारण बन गया है। जगह-जगह बधाई सभाओं का आयोजन हो रहा है और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। डॉ. पोद्दार ने अपने कार्यकाल में कोयला भारत की सहायक कंपनियों इसीएल, बीसीसीएल और सैल के फंड से लाखों रुपये की परियोजनाओं को जमीन पर उतारा। इनमें कुल्टी के प्रमुख रोड, श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं। विधायक निधि से पूरे कुल्टी क्षेत्र को रोशन करने वाली सोलर लाइट्स की स्थापना, रेल द्वारा बराकर-कल्याणेश्वरी रोड पर नदी किनारे रेल पुल से सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स ने स्थानीय लोगों का जीवन आसान बनाया है। इन कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाएं मजबूत हुईं, बल्कि कुल्टी को एक आधुनिक और समृद्ध छवि प्रदान की। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने डॉ. पोद्दार को टिकट दिलाने के लिए जोरदार लॉबिंग की, जो अंततः सफल रही। टिकट मिलते ही कुल्टी के हर गली-मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की रणनीतिक जीत करार देते हुए कहा कि डॉ. पोद्दार का अनुभव और विकास कार्य उन्हें विपक्ष से कहीं आगे रखते हैं। जनता की भी यही राय है—एक बुजुर्ग निवासी ने कहा, “डॉ. साहब ने कुल्टी को नई पहचान दी है, उनका नेतृत्व हमें गर्व महसूस कराता है।”यह घोषणा भाजपा की पश्चिम बंगाल रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जहां स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. पोद्दार ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “कुल्टी का विकास हमारा संकल्प है, आने वाले चुनाव में जनता का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगा।”कुल्टी की सियासी गलियों में अब जोरदार चुनावी जंग की उम्मीद है, जिसमें डॉ. पोद्दार का पुनरागमन निर्णायक साबित हो सकता है।










