कुल्टी विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार ने चुनाव अभियान की शुरुआत की कल्याणीशरी मंदिर में पूजा अर्चना कर के।
बंटी खान कुल्टी : कुल्टी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक ने आज कुल्टी विधानसभा के कल्याणी सरी मंदिर में पूजा करके अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार 2021 के चुनाव में इस विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस हार गई थी, जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार जीते थे। उस समय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे उज्जवल चटर्जी थे इस बार मंत्री मलाई घटक के भाई अभिजीत घटक हैं, जिन्होंने जीत की उम्मीद में प्रचार शुरू कर दिया है। अभिजीत घटक ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आधार जताते हुए कहां की इस बार भाजपा की हार पक्की है।
इसलिए इस विधानसभा से लोगों के आशीर्वाद से मैं भारी मतों से जीतूंगा और क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग से दीदी को उपहार दूंगा।






