पीरबाबा का गोशुल संपन्न
बंटी खान कुल्टी : आसनसोल नगरनिगम के 105 नंबर वार्ड के डिसरगढ़ पीरस्थान में 19 मार्च गुरुवार को खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ पीरबाबा का गोशुल कार्यक्रम। इसके साथ ही मेला की शुरुआत हुई।
प्रत्येक वर्ष मार्च में इसी मौके पर गोशुल मनाया जाता है। इस दिन पीतल और मिट्टी के घड़ों में जल लाकर पीरबाबा का स्नान कराया जाता है। स्नान के बाद संध्या चादर पोशी की जाती है और रात्रि चंदन पोशी। इस दौरान गोशुल के बाद उस जल को कुछ लोग छोटी बड़ी शीशियों मे भरकर ले जाते हैं। मान्यता है कि वह जल लोगों को आड़े समय में काम आता है। मसलन पेट की तुरंत राहत, बुखार, आदि या अन्य जरूरी काम में जाने के समय इसे ग्रहण कर लें तो लाभ मिलता है।






हालांकि आज दिनभर बादल छाए रहने के कारण आराम का मौसम रहा लेकिन रोजा रखने के कारण लोग उस पैमाने पर नहीं आये।
इस दौरान मेले खेल तमाशे की खाने पीने की दुकानें सज गई है। लड़के बच्चे घूमते नजर आए। इधर पुलिस काफी संख्या में मौजूद देखी गई।










