Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मांबाड़िया में भव्य ‘ईद मिलन’ समारोह का आयोजन, अभिजीत घटक ने दी ईद की शुभकामनाएं

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मांबाड़िया में भव्य ‘ईद मिलन’ समारोह का आयोजन, अभिजीत घटक ने दी ईद की शुभकामनाएं

बंटी खान कुल्टी।तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के ओर से देर रात मांबाड़िया के टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक शानदार ‘ईद मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को प्रसारित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर एवं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्री अभिजीत घटक उपस्थित हुए। उन्होंने स्थानीय निवासियों गला मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि बंगाल की संस्कृति हमेशा से ‘विविधता में एकता’ की रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी हर धर्म और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में वार्ड 66 के विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया, जो क्षेत्र में शांति और सद्भाव का प्रतीक बना। कार्यक्रम में टीएमसी कुल्टी ब्लॉक 2 के अध्यक्ष कंचन रॉय,टीएमसी अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम अख्तर,आई एन टी यू सी के ब्लॉक अध्यक्ष बाबु दत्ता,स्थानीय पार्षद अशोक पासवान, पूर्व पार्षद ललन सिंह, बराकर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रामबालक शर्मा, मांबाड़िया मस्जिद के सचिव अख्तर हुसैन,राजू खान,टिंकू शेख, शेरू शेख, अकबर खान के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी और समाज में आपसी प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया।
तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के कुल्टी ब्लॉक के उपाध्यक्ष कादिर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं। अंत में सभी आगंतुकों के लिए समय एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी।