आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार ने रबिवार को कुल्टी थाना मे शांति पुर्ण तरीके से चुनाव को लेकर की बैठक.
6 टारगेट को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कुल्टी थाना मे पुलिस अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश.
बंटी खान कुल्टी, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार ने चुनाव मे सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये लगातार बॉर्डर इलाके का दौरा कर रहे है, पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार ने रविवार को चितरंजन,सालानपुर थाना का निरीक्षण करते हुये कुल्टी थाना का निरीक्षण किया, जहा डीसीपी वेस्ट, ऐसीपी वेस्ट जावेद हुसैन, कुल्टी थाना प्रभारी पार्थो सार्थी घोष, बराकर फाड़ी प्रभारी अनंत रजक, नियामतपुर प्रभारी मिहिर कुमार दे, सकतोड़िया प्रभारी बिनय दास, चौरंगी प्रभारी कार्तिक भुई मुख्य रूप से शामिल थे, उन्होंने कुल्टी थाना में 6 टारगेट को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होने कहा कि 6 टारगेट को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।जिसमें चुनाव के दौरान हिंसा की घटना नही हो,मतदाताओं को भयमुक्त करना एवं प्रलोभन देने वाले पर कड़ी कारवाई करना।उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक आने से नही रोका जाना चाहिये।इसे लेकर सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर बंगाल झारखंड की सीमा डीबुडीह चेकपोस्ट सहित लगभग नौ स्थानों पर सक्रिय रूप से नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।ज्ञातब्य हो कि पश्चिम बर्दवान में आगामी 23 अप्रील को होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कमिश्नर प्रणव कुमार के नेतृत्व में पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीम लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा की बेहतर तैयारी करने में लगी हुयी है।चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर की ओर से विभिन्न थाना का दौरा से पुलिस अधिकारी काफी सक्रिय है।विशेष रूप से कुल्टी थाना अंतर्गत बंगाल झारखंड की सीमा स्थित डीबुडीह चेकपोस्ट पर 24 घंटे सतकर्ता बरती जा रही है।पुलिस कमिश्नर के दौरा से एक ओर जहां असमाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं दूसरी ओर आम मतदाताओं में सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हो रहा है,










