Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में पुलिस-सेना का संयुक्त फ्लैग मार्च, यात्री वाहनों की सघन जांच से बढ़ाई गई सुरक्षा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में पुलिस-सेना का संयुक्त फ्लैग मार्च, यात्री वाहनों की सघन जांच से बढ़ाई गई सुरक्षा

बंटी खान कुल्टी।आगामी चुनावों के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से कुल्टी थाना पुलिस ने सेना के साथ मिलकर एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नियामतपुर न्यू रोड से लेकर लछीपुर गेट तक भव्य रूट मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला गया, जिससे इलाके में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ तथा आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा।

अभियान के दौरान मुख्य सड़कों पर विशेष नाकाबंदी कर यात्री वाहनों की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा बलों ने बस, ऑटो, चारपहिया और अन्य वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों और सामान पर कड़ी नजर रखी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई।

रूट मार्च के दौरान पुलिस और सेना के जवान पूरे अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर एक स्पष्ट संदेश गया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।

इस महत्वपूर्ण अभियान में कुल्टी के एसीपी शेख जावेद हुसैन, कुल्टी थाना के प्रभारी अधिकारी पार्थ सारथी घोष तथा नियामतपुर फांड़ी के प्रभारी अधिकारी मिहिर दे सहित कई अन्य पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान और रूट मार्च आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को सख्ती से रोका जा सके।