तृणमूल प्रार्थी अभिजीत घटक का बराकर मे प्रचार अभियान.
बंटी खान बराकर. कुल्टी से तृणमूल प्रार्थी अभिजीत घटक ने बुधवार को बराकर बस स्टैंड से बराकर स्टेशन तक जन सम्पर्क अभियान चलाया, जन सम्पर्क अभियान मे बैगुनिया प्राचीर सीधेश्वरी मंदिर, गौरांग मंदिर मे पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया, इस जन सम्पर्क अभियान मे स्थानीय पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष युवा के अध्यक्ष महिला मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे, इस दौरान पुरे स्टेशन रोड मे दोनों ओर ब्यवसाई, दुकानदार, रिक्सा चालक, ऑटो चालक, सभी को हाथ जोड़ कर आशीर्वाद माँगा, गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ता इस जन संपर्क अभियान मे शामिल रहे, जहा प्राथी अभिजीत घटक ने कहा कुल्टी क्षेत्र मे हर जगह जनता ब्यापक समर्थन मिल रहा है, ममता बनर्जी के बिकास कार्य को देखते हुवे कुल्टी मे इस बार तृणमूल की बड़ी जीत होंगी, वही बराकर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद जन सम्पर्क अभियान संपन्न किया गया,








