Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मतदान तैयारी तेज़, 2,504 बूथों पर सुदृढ़ प्रबंधन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पश्चिम बर्द्धमान डीएम एस.
पोन्नम्बलम (IAS) ने दी जानकारी:

मतदान तैयारी तेज़, 2,504 बूथों पर सुदृढ़ प्रबंधन

बंटी खान आसनसोल।पश्चिम बर्द्धमान ज़िलाधिकारी एस. पोन्नम्बलम (IAS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज़िले में कुल 2,504 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर कम से कम चार मतदान कर्मियों की तैनाती आवश्यक है। 30% रिज़र्व के साथ लगभग 14,000 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
डीएम ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक है, ऐसे 84 सहायक बूथों का प्रस्ताव भेजा गया है।
मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पहला चरण (प्रथम प्रशिक्षण) रविवार तक पूरा हो जाएगा।
आज प्रशिक्षण दुर्गापुर NIT में आयोजित किया गया।
कल आसनसोल DAV स्कूल में प्रशिक्षण सत्र होगा।
विशेष बूथों की व्यवस्था की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि—
ज़िले में कुल 243 महिला-संचालित (पिंक) बूथ बनाए जाएंगे।
नौ विधानसभाओं में 9 मॉडल बूथ स्थापित किए जाएंगे।
इसके अलावा एक विशेष बूथ दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसके लिए कर्मियों का पूल तैयार है।
डीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सहज, सुरक्षित और सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।