कुल्टी मे हर्षोल्लास के साथ निकला महाबीर अखाडा
बिधायक पोदार ने किया रावण के पुतले का दहन.
बंटी खान कुल्टी. श्री श्री महाबीर अखाडा उत्तर कोइरी पाड़ा द्वारा आयोजित्त राम नवमी के पश्चात रबिवार को महाबीर अखाडा ओर रावण दहन मे उमड़ा जन सैलाब, हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी कुल्टी मे श्री श्री महाबीर अखाडा का भब्य आयोजन विभिन्न अखाडा कमिटी की ओर से किया गया, जहा अखाडा मे आये सभी मुख्य अथितियों को पगड़ी देकर सम्मान किया गया, इसी क्रम मे कुल्टी क्लब मैदान मे बिशाल रावण का पुतला दहन का आयोजन किया गया, स्थानीय बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार मुख्य अथिति स्वरुप रावण दहन कार्यक्रम मे उपस्थित होकर रावण का दहन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि रावण दहन असत्य पर सत्य का विजय का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि समाज मे समरसता कायम रहे।इसे लेकर हम सब रामनवमी पर अखाड़ा का आयोजन करते है।इस दौरान कुल्टी रानीतालाव मैदान में हज़ारो की संख्या में लोग शामिल थे।लोगों की भीड़ को देखते हुये काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।इस अवसर पर स्थानीय पार्षद शताब्दी भंडारी,भाजपा नेता मनमोहन राय,सोनु चौरसिया,बीएमएस के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रवि चौबे सहित सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम मे शामिल रहे.










