कुल्टी ब्लॉक भाजपा ने तृणमूल ओर उसके श्रमिक संगठन पर कुल्टी मे गंदी राजनीति का लगाया आरोप,
बस स्टैंड मे बस को रोक किया बिरोध प्रदर्शन .
बंटी खान बराकर. कुल्टी ब्लॉक भाजपा ने तृणमूल ओर उसके श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी के ऊपर गंदी राजनीती करने का लगाया आरोप, बराकर मिनी बस स्टैंड मे मिनी बस रोक कर किया बिरोध प्रदर्शन, भाजपा कुल्टी मंडल के अध्यक्ष संजू घोष, मनमोहन राय अमर प्रसाद, भाजपा की पार्षद इन्द्राणी आचार्य पार्टी समर्थको के साथ बुधवार को बराकर बस स्टैंड मिनी बस का घेराव कर प्रदर्शन किया, इस दौरान इन्होंने बताया की आसनसोल मे चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली है, रैली को लेकर कुल्टी ब्लॉक भाजपा की ओर से पार्टी समर्थको को बसों से ले जाने के लिये कुछ मिनी बस की बुकिंग कराई गयी थी, बुकिंग के बाद अचानक मंगलवार की रात्री मिनी बस मालिकों ने बस बुकिंग को केंसिल कर पैसे वापस कर दिया, भाजपा की ओर पूछने पर बस मालिकों ने कारण बताया की यूनियन की ओर से बस की बुकिंग नहीं करने के लिये बस मालिकों के ऊपर से दबाव डाला गया, उक्त आरोप कुल्टी ब्लॉक भाजपा ने लगाते हुवे बुधवार को बराकर मिनी बस स्टैंड मे मिनी बस रोक कर प्रदर्शन किया, इस दौरान भाजपा ने बस स्टैंड मे हल्ला बोलते हुवे कुल्टी मे गलत राजीनीति फैलाने का आरोप तरणमूल के प्राथी ओर यूनियन के अध्यक्ष अभिजीत आचार्य पर सीधे तौर पर लगाया,
इस दौरान पार्षद इन्द्राणी आचार्य ने कहा की इस प्रकार की गंदी राजनीती डायमंड हार्वर ओर आसनसोल मे तृणमूल करती है, ये कुल्टी है, यहाँ इस प्रकार की राजनीति नहीं चलेगी,
वही भाजपा मंडल एक अध्यक्ष संजू घोष ने इस प्रकार की ओछी राजनीति तृणमूल ओर उसकी यूनियन ही कर सकती है, कुल्टी मे इस प्रकार की गंदी राजनीति पहले कभी भी किसी भी राजनीति दलों द्वारा नहीं देखी गयी, जनता इसका जवाब देगी,
वही मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय, ने कहा की कुल्टी की जनता तृणमूल की इस नई अभद्र राजनीति को देख रही है, ये लोग जिस प्रकार से आसनसोल को गन्दा कर रखे है, मनमाने तौर पर राज कर रहे है ऐसा कुल्टी मे पहले कभी नहीं देखा गया,
वही मंडल तीन के अध्यक्ष अमर प्रसाद ने कहा की इसके पहले भी यहाँ बाम मोर्चा का शासन रहा, फारवर्ड ब्लॉक के पंद्रह वर्षो तक मानिक लाल आचार्य बिधायक रहे, खुद तृणमूल के पंद्रह वर्षो तक बिधायक रहे, जिन्हे इस बार टिकट से वंचित किया गया उज्जवल चटर्जी को जिन्होंने कभी इस प्रकार की गंदी राजनीती कुल्टी मे नहीं की,भाजपा के पांच वर्ष बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कभी भी इस प्रकार की गंदी राजनीति नहीं की, जहा किसी भी दल की मीटिंग हो बस मालिकों के ऊपर इस प्रकार रोब नहीं दिखा था,
मजबूरन बस मालिको ने बस बुकिंग के पैसे वापस कर बस के लिये मना किया,










